Magnify

घर खरीदने के लिए संपूर्ण गाइड

  • 22 Dec 2021
  • Post Views: 53

घर का मालिक होना हममें से ज़्यादातर लोगों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य होता है। लेकिन कभी-कभी यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं। हालांकि थोड़ी सी प्लानिंग और रिसर्च के साथ, आप बिना किसी परेशानी के अपने सपनों का घर ख़रीद सकते हैं और हम इसमें आपकी मदद करने के लिए हैं। प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ, यह ज़रूरी है कि आपको सही घर मिले, जो आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा करे।

घर खरीदते समय ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • आपको घर की आवश्यकता क्यों है?

क्या आप स्थिरता चाहते हैं जहां आप रहते हैं? क्या आप एक किराए के आवास से दूसरे किराए के आवास में जाने से थक गए हैं? क्या यह हमेशा आपकी आकांक्षा रही है कि आप अपना खुद का घर बनाएं? अगर आप इनमें से किसी से भी संबंधित हैं, तो आपको घर खरीदने पर विचार करना चाहिए।

  • क्या आपके पास कोई टाइमलाइन है?

ऊपर दिए गए सवाल से आपको प्रॉपर्टी तय करने में मदद मिलेगी, जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करेगी और आपको सही प्रोजेक्ट चुनने में मदद मिलेगी। अपनी टाइमलाइन के आधार पर आप रहने के लिए तैयार घर चुन सकते हैं या कोई निर्माणाधीन घर बुक कर सकते हैं। दोनों ही प्रॉपर्टी के अपने फायदे और नुकसान हैं। निर्माणाधीन प्रॉपर्टीज़ कम कीमत पर मिल सकती हैं, लेकिन उनके लिए आपको इंतज़ार करना होगा। रीड-टू-मूव-इन प्रॉपर्टीज़ तुरंत उपलब्धता के साथ आती हैं और आपको किराए और EMI का भुगतान करने के दोहरे बोझ से बचा सकती हैं। आपकी खास ज़रूरतों के आधार पर आपको प्रॉपर्टी फ़ाइनल करनी चाहिए।

लोकेशन और साइज़ को फ़ाइनल करें

जिस घर को आप खरीदना चाहते हैं, उस पर निर्णय लेने से पहले, आपको दो अन्य महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करना चाहिए:

  • लोकेशन:

यह महत्वपूर्ण है कि आप एक ऐसी जगह चुनें जहाँ स्कूल, अस्पताल, बाजार, पुलिस स्टेशन, सिनेमा हॉल और बच्चों के पार्क आदि सहित मनोरंजन के लिए अन्य स्थानों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुँच हो। आप अपने घर और ऑफिस के बीच की दूरी और उस इलाके में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता पर भी विचार कर सकते हैं।

अगर आप किसी हाई राइज़ बिल्डिंग में अपार्टमेंट ख़रीद रहे हैं, तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप अपने घर को किस फ़्लोर पर रखना चाहते हैं। आमतौर पर, जिन लोगों के बूढ़े माता-पिता होते हैं या छोटे बच्चे होते हैं, वे निचली मंज़िलों को लेना पसंद करते हैं।

साइज़:घर का आकार कई कारकों पर निर्भर करता है:

  • घर में कितने सदस्य रहने जा रहे हैं?
  • क्या आपके घर अक्सर मेहमान आते रहते हैं?
  • क्या आपको एक छोटे से होम गार्डन जैसी किसी चीज़ के लिए बालकनी स्पेस चाहिए? या, अगर आपके पास कोई बच्चा है, तो उनके खेलने के लिए स्पेस चाहिए?
  • स्पेस तय करने के बाद, आपको घर के एरिया पर भी विचार करना होगा। हर स्क्वेयर फुट में वृद्धि करने पर आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा। 400 वर्ग फुट और 700 वर्ग फुट दोनों में एक-बेडरूम-हॉल वाला अपार्टमेंट उपलब्ध हो सकता है। लेकिन दोनों फ्लैटों की कीमत में बहुत अंतर होगा। इसलिए, अपने आप से पूछें कि क्या आप आवास (रहने की सुविधा) खरीद रहे हैं या केवल आकार (साइज) खरीद रहे हैं। आपका बजट क्या है, इसके आधार पर आपको फ़ैसला लेना होगा।

फ़ायदों का इस्तेमाल करें

हाल के समय में, घर का मालिक होना एक आसान प्रक्रिया बन गया है क्योंकि लेंडर के साथ-साथ सरकार भी घर खरीदारों को कई फायदे दे रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं, तो आपको अपने होम लोन पर रु. 2.67 लाख तक की ब्याज़ सब्सिडी मिल सकती है। इस स्कीम से योग्य ग्राहक घर खरीदने/निर्माण/अपग्रेड करने पर ब्याज़ सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा, आप इनकम टैक्स एक्ट की धारा 24 के तहत अपने होम लोन के ब्याज़ पर ₹2 लाख तक की बचत कर सकते हैं और लोन के मूल पुनर्भुगतान के लिए धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की बचत कर सकते हैं।

DMI हाउसिंग फाइनेंस के किफायती होम लोन विकल्पों और उनके लाभों के बारे में अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं https://www.dmihousingfinance.in/home-flat-purchase.phpआप अपनी होम लोन संबंधी आवश्यकताओं के लिए +919772027704 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। आप कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमारे ग्राहक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। ग्राहक पोर्टल के माध्यम से आप तेज़ मंज़ूरी प्राप्त कर सकते हैं, अपने लोन आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं, अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं, अपना लोन अकाउंट मैनेज कर सकते हैं और कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप हमें customercare@dmihousingfinance.in पर ईमेल कर सकते हैं या हमारे कस्टमर केयर नंबर 1800 121 4214 पर संपर्क कर सकते हैं। DMI हाउसिंग फाइनेंस के साथ आसान और सुविधाजनक होम लोन आवेदन प्रक्रिया का लाभ उठाएं और अपने सपनों के घर को हकीकत में बदलने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

× Important Update