Magnify

पात्रता कैलकुलेटर

Loan
अपनी होम लोन जर्नी को सरल बनाना

घर का मालिक होना कई लोगों का सपना होता है और होम लोन अक्सर उन लोगों की आकांक्षा और हकीकत को पूरा करता है। DMI Housing Finance होम लोन योग्यता कैलकुलेटर एक शक्तिशाली टूल है, जिससे यह समझना आसान हो जाता है कि आप होम लोन की कितनी राशि का लाभ उठा सकते हैं। इस यूज़र-फ़्रेंडली कैलकुलेटर की मदद से आप तुरंत अपनी योग्यता का पता लगा सकते हैं और उसी हिसाब से प्लान बना सकते हैं, जिससे आवेदन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

कुल आय (मासिक)

50000
10,000 75,00,000

अवधि (वर्ष)

1
1 30

ब्याज़ दर (% प्रति वर्ष)

1
1 25

अन्य EMIs (मासिक)

1000
1000 100000
आपकी होम लोन की योग्यता
₹59076
DMI के होम लोन की आपकी EMI होगी
₹4950/मासिक

लोन की राशि

1 Lac
1 Lac 1 Cr.

ब्याज दर

1%
1 20

अवधि (वर्ष)

1 वर्ष
1 30
Pie Chart
मासिक EMI
₹8379
कुल ब्याज
₹542
कुल भुगतान
₹100542
होम लोन योग्यता क्या होती है?

होम लोन योग्यता का मतलब उन मानदंडों से है जिनका मूल्यांकन एक लेंडर यह तय करने के लिए करता है कि कोई व्यक्ति लोन के लिए योग्य है और वे कितना उधार ले सकते हैं। ये कारक सुनिश्चित करते हैं कि उधारकर्ता बिना आर्थिक तनाव के लोन को आराम से चुका सकें और EMI पर डिफॉल्ट होने का जोखिम न हो। DMI Housing Finance द्वारा पेश किया गया होम लोन योग्यता कैलकुलेटर, शीघ्र और सटीक अनुमान प्रदान करता है।

DMI Housing Finance होम लोन योग्यता कैलकुलेटर क्या है?

DMI होम लोन योग्यता कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है जो व्यक्तियों को यह निर्धारित करने में मदद करता है कि वे अपनी वित्तीय प्रोफ़ाइल के आधार पर कितने होम लोन के लिए योग्य हैं। यह इनकम, मौजूदा मासिक EMIs, लोन अवधि, और ब्याज दरों जैसे प्रमुख कारकों को ध्यान में रखकर योग्यता का आकलन करने की मुश्किल प्रक्रिया को आसान बनाता है।

यह काम किस प्रकार करता है

कैलकुलेटर यूजर से विशेष विवरण इनपुट दर्ज करने के लिए कहता है, जैसे कि:

  • मासिक आय : पुनर्भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए।
  • लोन अवधि: लंबी अवधि की वजह से EMI कम हो सकती है, जिससे योग्यता में सुधार हो सकता है।
  • मौजूदा EMI या डेब्ट : मौजूदा देनदारियों का हिसाब रखने के लिए।
  • ब्याज दर: कुल लोन लागत और योग्यता को प्रभावित करता है।

इन इनपुट के आधार पर, कैलकुलेटर तुरंत निम्नलिखित प्रदान करता है:

  1. लोन राशि जिसका आप लाभ उठा सकते हैं: आपकी आर्थिक स्थिति के आधार पर अधिकतम लोन राशि।
  2. अनुमानित EMI: योग्य होम लोन के लिए मासिक किस्त की राशि है।
DMI लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

DMI Housing Finance होम लोन योग्यता कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने होम लोन योग्यता की गणना करने की एक सरल प्रक्रिया यहां दी गई है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • DMI Housing Finance की वेबसाइट पर जाएं। मेन्यू बार में 'कैलकुलेटर' सेक्शन पर जाएं और 'एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर' चुनें।
  2. अपनी आय और मौजूदा EMI विवरण दर्ज करें
    • निर्धारित फ़ील्ड में अपनी सकल वार्षिक आय डालें।
    • 'मौजूदा EMI' सेक्शन के तहत कुल मासिक EMI राशि प्रदान करें।
  3. लोन के विवरण को निर्दिष्ट करें
    • अपनी पसंदीदा लोन अवधि (वह अवधि जिसमें आप लोन चुकाना चाहते हैं) भरें।
    • लोन के लिए आप जिस ब्याज दर की उम्मीद कर रहे हैं, उसे दर्ज करें।
  4. अपनी योग्यता की गणना करें
    • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद 'कैलकुलेट' बटन पर क्लिक करें।
परिणाम

एक बार जब आप 'कैलकुलेट' पर क्लिक करते हैं, टूल तुरंत यह प्रदर्शित करेगा:

  • योग्य लोन राशि जो आप DMI Housing Finance से उधार ले सकते हैं।
  • चयनित लोन अवधि और ब्याज दर के लिए मासिक EMI
DMI Housing Finance की होम लोन योग्यता

DMI Housing Finance के पास अलग-अलग योग्यता मानदंड हैं, ताकि अधिकतम संख्या में आवेदकों के लिए होम लोन सुलभ हो सके।

बैंक में सैलरी पाने वाले व्यक्तियों के लिए योग्यता

  • उम्र: 21 से 65 वर्ष
  • योग्य रोज़गार के प्रकार: प्राइवेट, सरकारी, MNC और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी
  • न्यूनतम मासिक आय: Rs. 10,000
  • लोन अवधि: 30 साल तक
कैश में सैलरी पाने वाले व्यक्तियों के लिए योग्यता

  • उम्र: 21 से 65 वर्ष
  • लोन की राशि: Up to Rs. 15 lakh
  • न्यूनतम मासिक आय: 10,000 रु. से शुरू
  • लोन अवधि: 30 साल तक
औपचारिक स्व-व्यवसायी व्यक्तियों के लिए योग्यता

  • उम्र: 21 से 75 वर्ष
  • योग्य आवेदक: प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल व्यक्ति जो ITR फाइल करते हैं।
  • न्यूनतम मासिक आय: 10,000 रु. से शुरू
  • लोन अवधि: 30 साल तक
  • इस आधार पर योग्यता: GST टर्नओवर
अनौपचारिक स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए योग्यता

  • उम्र: 21 से 75 वर्ष
  • योग्य आवेदक: प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल जो ITR फाइल नहीं करते हैं।
  • न्यूनतम मासिक आय: 10,000 रु. से शुरू
  • लोन अवधि: 30 साल तक
  • इस आधार पर योग्यता: चर्निंग और औसत दैनिक बैंक बैलेंस
आपके होम लोन योग्यता को प्रभावित करने वाले कारक

यहां उन कारकों पर एक विस्तृत नज़र डालें जो होम लोन की योग्यता निर्धारित करते हैं और वे लोन अप्रूवल प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करते हैं:

  1. आय : लोन मंज़ूरी का निर्धारण करने के लिए आपकी मासिक आय महत्वपूर्ण होती है। एक स्थिर आय दर्शाती है कि आप आर्थिक परेशानी के बिना पुनर्भुगतान कर सकते हैं। वेतनभोगी आवेदक के लिए, लेंडर 2-3 साल का स्थायी कार्य अनुभव को प्राथमिकता दते हैं। अपनी आय में स्थिरता दिखाने के लिए आपको 3-6 महीने की सेलरी स्लिप देनी होगी।

    स्व-व्यवसायी व्यक्तियों के लिए, लेंडर पिछले 2-3 वर्षों में बिज़नेस प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन करते हैं। अगर आप एक स्व-व्यवसायी आवेदक हैं, तो आपको पिछले दो वर्षों के लिए वित्तीय दस्तावेज जैसे ITR, बैलेंस शीट और प्रॉफिट लॉस स्टेटमेंट्स देने की जरूरत पड़ सकती हैं।

  2. वर्तमान दायित्व: आपके वर्तमान दायित्व सीधे तौर पर आपकी पुनर्भुगतान क्षमता को प्रभावित करते हैं। लेंडर आमतौर पर आवेदकों को 50% से 55% EMI टू NMI रेश्यो (अप्लाई किए गए लोन की EMI सहित) के साथ लोन प्रदान करते हैं। EMI टू NMI रेश्यो आपकी कुल मासिक आय यानि नेट मंथली इनकम (NMI) का वह रेश्यो है, जो आप EMI पर खर्च करते हैं।

    यदि आपकी मासिक आय 50,000 रु, है, तो आपकी मासिक EMI (नए लोन के साथ) 28000 रु से अधिक नहीं होनी चाहिए। हाई EMI टू NMI रेश्यो वाले आवेदकों को लोन देने से भविष्य में EMI डिफॉल्ट का जोखिम बढ़ जाता है।

  3. अवधि: आपके लोन की अवधि काफी हद तक आपकी मासिक EMI और आपको दिए जाने वाले कुल ब्याज़ को निर्धारित करती है। लंबी अवधि मासिक EMI को और किफ़ायती बनाती है, जिससे आपके तात्कालिक फ़ाइनेंस पर बोझ आसान हो जाता है। हालांकि, उन्हें लोन की पूरी अवधि में कुल ब्याज़ लागतों का ट्रेड-ऑफ़ मिलता है।

    दूसरी ओर, छोटी अवधि से चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन इसके लिए ज़्यादा EMI का भुगतान करना पड़ता है, जिससे आपके मासिक बजट पर दबाव पड़ सकता है। अपर्याप्त आय के कारण लोन आवेदन मंज़ूरी में मुश्किलों का सामना करने वाले आवेदक अपनी EMI राशि कम करने के लिए लंबी अवधि का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी अवधि के दौरान ज़्यादा ब्याज़ देना होगा।

  4. उम्र: लेंडर आवेदक की उम्र को ध्यान में रखते हैं क्योंकि यह सीधे लोन अवधि को प्रभावित करता है। युवा उधारकर्ता, जैसे कि 30 साल के आस पास, आमतौर पर लंबी अवधि (जैसे, 25 साल तक) के लिए योग्य होते हैं, जिससे वे विस्तारित अवधि में पुनर्भुगतान कर सकते हैं। दूसरी ओर, अधिक उम्र के आवेदक, जैसे कि 50 साल के आसा पास, कमाई की अवधि कम होने के कारण केवल छोटी अवधि (जैसे, 10 साल) के लिए योग्य हो सकते हैं।
    • लंबी अवधि: Offer smaller monthly EMIs but result in a higher overall interest payment.
    • छोटी अवधि: भुगतान किए गए कुल ब्याज़ को कम करती है, लेकिन इसके लिए मासिक EMI ज़्यादा होती है।
  5. क्रेडिट स्कोर: एक उच्च क्रेडिट स्कोर एक मजबूत क्रेडिट इतिहास को दर्शाता है, जो आपको लेंडर की नज़र में एक विश्वसनीय उधारकर्ता बनाता है। अधिकांश लेंडर 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे लोन मंजूरी की संभावना बढ़ जाती है और उधारकर्ताओं को कम ब्याज दरों और अनुकूल शर्तों को सुरक्षित करने की अनुमति मिलती है। हालांकि क्रेडिट स्कोर महत्वपूर्ण है, खासकर पर्सनल लोन जैसे असुरक्षित लोन के लिए, होम लोन जैसे सुरक्षित लोन के लिए मंजूरी की प्रक्रिया में इसकी भूमिका कम महत्वपूर्ण है। हालाँकि, अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने से आपके होम लोन पर बेहतर डील मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
DMI Housing Finance होम लोन योग्यता कैलकुलेटर का उपयोग क्यों करें?

DMI Housing Finance होम लोन योग्यता कैलकुलेटर एक स्मार्ट टूल है जो समय बचाता है और अनुमान लगाने की प्रक्रिया को समाप्त करता है। यहाँ बताया गया है कि यह कैसे मदद करता हैः

  • शीघ्र परिणाम: कितना लोन आप प्राप्त कर सकते हैं, इसका रियल-टाइम अनुमान पाएं।
  • कस्टमाइज़ किया जा सकता है: वैयक्तिकृत परिणामों के लिए आय, अवधि और ब्याज़ दर जैसे वेरिएबल एडजस्ट करें।
  • उपयोगकर्ता के अनुकूल: एक सरल इंटरफेस किसी के लिए भी इसे उपयोग करना आसान बना देता है।
× Important Update