लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी: अप्लाई कैसे करें, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया
- 24 Feb 2022
- Post Views: 65
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) आपकी मौजूदा प्रॉपर्टी की मदद से फंड की व्यवस्था करने का एक आसान तरीका है। LAP एक सुरक्षित लोन है जो बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC), या DMI हाउसिंग फाइनेंस जैसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी उधारकर्ता की रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रॉपर्टी के वर्तमान बाजार मूल्य के एवज़ में प्रदान करती हैं। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP)का लाभ उठाते समय, आमतौर पर पर्सनल लोन (PL) या बिजनेस लोन की तुलना में लंबी अवधि के लिए बड़ी लोन राशि मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि LAP आपके घर या बिजनेस प्रॉपर्टी की गारंटी के एवज़ में प्रदान किया जाता है।
LAP के लिए अप्लाई करते समय विचार किए जाने वाले कारक
एक महत्वपूर्ण बात यह है कि विभिन्न लोन प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना की जाए। ऐसी तुलना करने पर, DMI Housing Finance बिना किसी छिपे शुल्क के आकर्षक ब्याज दरों पर Loan Against Property (LAP) की सुविधा प्रदान करता है। आप DMI Customer Portal के माध्यम से आसानी से LAP के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम LAP प्राप्त करने की प्रक्रिया, इसके लाभों और पात्रता मानदंडों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
LAP का लाभ प्राप्त करने के लिए योग्यता मानदंड
कोई भी व्यक्ति जिसके पास इनकम का एक स्थिर स्रोत है, और जो कानूनी रूप से संपत्ति का मालिक है, वह LAP के लिए योग्य है। कोई भी सैलरी पाने वाला व्यक्ति, सरकार या प्रतिष्ठित कंपनी में स्थायी सेवा वाला व्यक्ति, या सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यवसायी या पेशेवर जैसे वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, CA आदि भी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। LAP के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 70 (आय दस्तावेजों के साथ) और 90 (आय दस्तावेजों के बिना) है। DMI Housing Finance सैलरीड और नॉन-सैलरीड दोनों सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्तियों को LAP प्रदान करता है।

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए आवश्यक दस्तावेज
चाहे आप सैलरी पाने वाले व्यक्ति हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे।


LAP के तहत कितना लोन लिया जा सकता है, इसके प्रकार और राशि के साथ क्या किया जा सकता है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए जुड़े रहें और हमारा अगला ब्लॉग पढ़ें।
आप हमें अपनी सभी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) की ज़रूरतों के लिए +919772027704 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या DMI कस्टमर पोर्टल पर जाएं। कस्टमर पोर्टल के माध्यम से LAP के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप अपने लोन आवेदन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं, लोन की योग्यता की जांच कर सकते हैं, अपने लोन अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं और अपने घर पर आराम से बैठकर DMI कस्टमर पोर्टल का उपयोग करके कई अन्य लाभों को एक्सेस कर सकते हैं। DMI Housing Finance की पूरे भारत में 37+ ब्रांचेज हैं, जैसे महाराष्ट्र में कल्याण और विरार, दिल्ली में पांडव नगर और उत्तम नगर, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, और प्रयागराज, राजस्थान में जयपुर, और कोटा, मध्य प्रदेश में भोपाल, और इंदौर, हरियाणा में करनाल, और सोनीपत। आप यहाँ क्लिक करके अपने निकटतम DMI शाखा कार्यालय का पता लगा सकते हैं। आप हमें customercare@dmihousingfinance पर लिखने का विकल्प भी चुन सकते हैं या अपने किसी भी प्रश्न के लिए DMI Housing Finance कस्टमर सपोर्ट नंबर 1800 121 4214 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं।