Magnify

होम लोन पात्रता: आवेदन करने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें

  • 24 Mar 2022
  • Post Views: 47

हाल के वर्षों में होम लोन की ब्याज़ दरों में कमी आई है, जिससे घर खरीदने का सपना पूरा करने का यह एक अच्छा समय हो सकता है। यदि आप होम लोन के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समझना महत्वपूर्ण है कि कौन-से कारक आपकी होम लोन पात्रता को प्रभावित करते हैं। इन कारकों की पहले से जानकारी होने से आप बेहतर तैयारी कर सकते हैं, अपनी होम लोन पात्रता बढ़ा सकते हैं और होम लोन आवेदन की मंज़ूरी की संभावना को बेहतर बना सकते हैं।

#1 उम्र: जिस अवधि के लिए आप किसी बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेते हैं, उसे टेन्योर कहा जाता है। जब आपके होम लोन की अवधि तय करने की बात आती है, तो आपकी उम्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उदाहरण के लिए, जीवन की अलग-अलग अवधियों के दौरान उत्पन्न होने वाली अलग-अलग वित्तीय जिम्मेदारियों की वजह से, किसी व्यक्ति की अपने शुरुआती तीस के दशक में होम लोन का भुगतान करने की क्षमता पचास के दशक के व्यक्ति की तुलना में अधिक हो सकती है। हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियां और बैंक, दोनों ही आपकी योग्यता का निर्धारण करते समय इन बातों पर विचार करते हैं।

इसलिए, लोन के लिए आवेदन करते समय आपकी उम्र जितनी कम होगी, आपके लोन मंज़ूर होने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी। जब आप छोटी उम्र में लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको बेहतर ब्याज दरों पर और अधिक मूल्य पर लोन मिलने की संभावना भी अधिक होती है।

#2 क्रेडिट स्कोर: आपके क्रेडिट स्कोर से बैंक या हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियों को आपके फाइनेंशियल हिस्ट्री की जानकारी मिलती है। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि आप देनदारियों को कैसे संभालते हैं और साथ ही यह पता चलता है कि आपकी क्रेडिट योग्यता क्या है। वित्तीय संस्थान आपको किसी भी तरह का लोन देते हैं, चाहे वह होम लोन हो, होम एक्सटेंशन लोनहोम कंस्ट्रक्शन लोनहोम रेनोवेशन लोन,या प्लॉट ख़रीदने के लिए लोन हो, 650 से 749 के बीच का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है।.

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना और लेंडर द्वारा तय किए गए अन्य मानदंडों को पूरा करना, लोन मंजूर होने की संभावना को बढ़ाता है। क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा, प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर होम लोन मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

#3 आय: अधिकांश बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के पास आपके प्रोफेशन और रोजगार की प्रकृति के आधार पर इनकम के विशिष्ट मानदंड होते हैं, जिन्हें होम लोन के लिए योग्य होने के लिए आपको पूरा करना होगा। होम लोन के लिए आवेदन करते समय इनकम का एक स्थिर स्रोत होना मायने रखता है, क्योंकि वित्तीय संस्थान आपकी पुनर्भुगतान क्षमताओं के बारे में आश्वस्त होना चाहते हैं।

आपकी इनकम जितनी अच्छी होगी, होम लोन की राशि उतनी ही अधिक होगी और लेंडर की ब्याज़ दर उतनी ही कम होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के मामले में, हो सकता है कि वित्तीय संस्थान पिछले छह महीनों की सेलरी स्लिप देखना चाहें और बिज़नेस से जुड़े लोगों को तीन साल के लिए अपना इनकम टैक्स (IT) रिटर्न देना होगा। अगर आप उद्यमी या स्व-व्यवसायी हैं, तो आपको यह दिखाना होगा कि आपके बिजनेस से रेगुलर इनकम प्राप्त होती है। लोन के लिए आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित कर लें कि ये ज़रूरी दस्तावेज़ सही क्रम में हों।

#4 रोज़गार की स्थिति: जहाँ तक आपकी इनकम मायने रखती है, आपकी रोज़गार स्थिति भी आपकी योग्यता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप किसी भरोसेमंद प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर के संगठन में काम करते हैं, तो आपको होम लोन मिलने की संभावना ज़्यादा होती है क्योंकि वित्तीय संस्थान आपको आय के स्थिर स्रोत के साथ भरोसेमंद उधारकर्ता मानते हैं।

आपके साथ लोन के लिए आवेदन करने वाला कोई सह-आवेदक हो, तो होम लोन मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसका कारण यह है कि लेंडर दोनों आवेदकों की कुल आय को ध्यान में रखता है।

#6 मौजूदा डेब्ट/क़र्ज़: बैंक और हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियां, दोनों ही आपके आवेदन के बारे में जानकारी लेते समय आपके मौजूदा क़र्ज़ और लोन के पुनर्भुगतान के इतिहास पर विचार करते हैं। हालांकि, अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आपके नाम पर कई लोन हो सकते हैं, लेकिन अतिरिक्त और नए लोन लेने के लिए, नियमित रूप से किस्तों का भुगतान करना ज़रूरी है।

DMI Housing Finance सुविधाजनक ईएमआई विकल्प, लंबी लोन अवधि और किफायती होम लोन समाधान प्रदान करता है। देशभर में 37+ शाखाओं के साथ, हम कल्याणविरार,लखनऊ,जयपुर,दिल्लीऔर अन्य शहरों में ग्राहकों की होम लोन DMI हाउसिंग फाइनेंस पूरा करने में सहायता करते हैं।

आप अपनी नज़दीकी शाखा खोजने के लिए हमारे ब्रांच लोकेटर का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो DMI कस्टमर पोर्टल पर जाकर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त लोन विकल्प चुन सकते हैं।

किसी भी प्रश्न के लिए, आप हमें 18001214214 पर कॉल कर सकते हैं या हमें customercare@dmihousingfinance.in पर हमें लिख सकते हैं। नए होम लोन के लिए, हमें एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं 9772027704.

× Important Update